आरती युगलकिशोर की कीजै। तन मन भी न्यौछावर कीजै॥ गौर श्याम मुख निरखन लीजै। हरि का स्वरूप नयन भरी पीजै॥ रवि शशि कोटि बदन की शोभा। ताहि निरखि मेरो मन लोभा॥ ओढे नील पीत पट सारी। कुंज बिहारी गिरिवरधारी॥ फलन की सेज फूलन की माला। रत्न सिंहासन बैठे नन्दलाला॥ मोर मुकुट मुरली कर सोहै। नटवर कला देखि मन मोहै॥ कंचन थार कपूर की बाती। हरि आए निर्मल भई छाती॥ श्री पुरुषोत्तम गिरिवर धारी। आरती करें सकल ब्रज नारी॥ नन्द नन्दन ब्रजभान किशोरी। परमानन्द स्वामी अविचल जोरी॥ आरती युगलकिशोर की कीजै। तन मन भी न्यौछावर कीजै॥
बुधवार आरती (युगलकिशोर)
श्री कृष्ण · आरत्या
परिचय एवं महत्व
बुधवार आरती (युगलकिशोर) (श्री कृष्ण) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री कृष्ण के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ बुधवार आरती (युगलकिशोर) का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।