← श्री चंद्रदेव संग्रह पर वापस जाएं

चंद्रमा आरती (२)

श्री चंद्रदेव · आरत्या

परिचय एवं महत्व

चंद्रमा आरती (२) (श्री चंद्रदेव) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

ॐ जय श्रीचन्द्र यती, स्वामी जय श्रीचन्द्र यती। अजर अमर अविनाशी योगी योगपती॥ सन्तन पथ प्रदर्शक भगतन सुखदाता, अगम निगम प्रचारक कलिमहि भवत्राता। कर्ण कुण्डल कर तुम्बा गलसेली साजे, कंबलिया के साहिब चहुँ दीश के राजे। अचल अडोल समाधि पद्मासन सोहे, बालयती बनवासी देखत जग मोहे॥ कटि कौपीन तन भस्मी जटा मुकुट धारी, धर्म हत जग प्रगटे शंकर त्रिपुरारी। बाल छबी अति सुन्दर निशदिन मुस्काते, भृकुटी विशाल सुलोचन निजानन्दराते। उदासीन आचार्य करूणा कर देवा, प्रेम भगती वर दीजे और सन्तन सेवा। मायातीत गुसाई तपसी निष्कामी, पुरुषोत्तम परमात्म तुम हमारे स्वामी। ऋषि मुनि ब्रह्मा ज्ञानी गुण गावत तेरे, तुम शरणगत रक्षक तुम ठाकुर मेरे। जो जन तुमको ध्यावे पावे परमगती॥ श्रद्धानन्द को दीजे भगती बिमल मती, अजर अमर अविनाशी योगी योगपती॥ ॐ जय श्रीचन्द्र यती, स्वामी जय श्रीचन्द्र यती।

← पिछला पाठ सभी श्री चंद्रदेव पाठ

पाठ की विधि

प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री चंद्रदेव के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ चंद्रमा आरती (२) का पाठ करें।

पाठ के लाभ

भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।