← श्री कुबेर संग्रह पर वापस जाएं

कुबेर जी की आरती

श्री कुबेर · आरत्या

परिचय एवं महत्व

कुबेर जी की आरती (श्री कुबेर) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे, स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे। शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े। दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे। योगिनी मंगल गावैं, सब जय जय कार करैं॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे। दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करें॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ भांति भांति के व्यंजन बहुत बने, स्वामी व्यंजन बहुत बने। मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े। अपने भक्त जनों के, सारे काम संवारे॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले। अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥ यक्ष कुबेर जी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे। कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥

← पिछला पाठ सभी श्री कुबेर पाठ

पाठ की विधि

प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री कुबेर के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ कुबेर जी की आरती का पाठ करें।

पाठ के लाभ

भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।