← श्री दुर्गा संग्रह पर वापस जाएं

महागौरी माता की आरती

श्री दुर्गा · आरत्या

परिचय एवं महत्व

महागौरी माता की आरती (श्री दुर्गा) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया॥ हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहां निवासा॥ चंद्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे॥ भीमा देवी विमला माता। कौशिकी देवी जग विख्याता॥ हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥ सती 'सत' हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥ बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥ तभी मां ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥ शनिवार को तेरी पूजा जो करता। मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥ भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥

← पिछला पाठ सभी श्री दुर्गा पाठ अगला पाठ →

पाठ की विधि

प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ महागौरी माता की आरती का पाठ करें।

पाठ के लाभ

भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।