← श्री राम संग्रह पर वापस जाएं

श्री राम जी की आरती (१–३)

श्री राम · आरत्या

परिचय एवं महत्व

श्री राम जी की आरती (१–३) (श्री राम) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

श्री राम जी की आरती (१) श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन । हरण भव भय दारुणं ॥ नव कंजलोचन, कंज – मुख, कर – कंज, पद कंजारुणं ॥ कंदर्प अगणित अमित छबि, नवनील – नीरद सुन्दरं । पटपीत मानहु तड़ित रुचि, शुचि नौमि जनक सुतावरं ॥ भजु दीनबंधु दिनेश दानव – दैत्यवंश – निकन्दनं । रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ – नन्दनं ॥ सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू उदार अंग विभूषणं । आजानुभुज शर – चाप – धर, सग्राम – जित – खरदूषणं ॥ इति वदति तुलसीदास शंकर – शेष – मुनि – मन रंजनं । मम हृदय – कंज निवास कुरु कामादि खलदल – गंजनं ॥ मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर साँवरो । करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो ॥ एही भाँति गौरि असीस सुनि सिया सहित हियँ हरषी अली । तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मन्दिर चली ॥ दोहा जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि । मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे ॥ श्री राम जी की आरती (२) आरती कीजे श्रीमललला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ॥ धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ॥ सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ॥ कर जोरे रिपुहन सेवत बिधि नाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ॥ शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ॥ नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं ॥ भगत कामतरु पूरनकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ॥ सुग्रीवहूँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ॥ खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ॥ दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ॥ देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ॥ कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ॥ देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ॥ आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ॥ कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ॥ सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरती करत बहुत सुख पाई ॥ धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ॥ राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ॥ श्री राम जी की आरती (३) आरती कीजै रामचन्द्र जी की । हरि-हरि दुष्टदलन सीतापति जी की ॥ पहली आरती पुष्प की माला । काली नाग नाथ लाये गोपाला ॥ दूसरी आरती देवकी नन्दन । भक्त उबारन कंस निकन्दन ॥ तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे । रत्न सिंहासन सीता रामजी सोहे ॥ चौथी आरती चहुं युग पूजा । देव निरंजन स्वामी और न दूजा ॥ पांचवीं आरती राम को भावे । रामजी का यश नामदेव जी गावें ॥

← पिछला पाठ सभी श्री राम पाठ अगला पाठ →

पाठ की विधि

प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री राम के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ श्री राम जी की आरती (१–३) का पाठ करें।

पाठ के लाभ

भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।