आरती श्री जनक दुलारी की। सीता जी रघुवर प्यारी की॥ जगत जननी जग की विस्तारिणी, नित्य सत्य साकेत विहारिणी, परम दयामयी दिनोधारिणी, सीता मैया भक्तन हितकारी की॥ आरती श्री जनक दुलारी की। सीता जी रघुवर प्यारी की॥ सती श्रोमणि पति हित कारिणी, पति सेवा वित्त वन वन चारिणी, पति हित पति वियोग स्वीकारिणी, त्याग धर्म मूर्ति धरी की॥ आरती श्री जनक दुलारी की। सीता जी रघुवर प्यारी की॥ विमल कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पवन मति आई, सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई, शरणागत जन भय हरी की॥ आरती श्री जनक दुलारी की। सीता जी रघुवर प्यारी की॥
सीता माता की आरती
माँ सीता · आरत्या
परिचय एवं महत्व
सीता माता की आरती (माँ सीता) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर माँ सीता के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ सीता माता की आरती का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।