जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी मां उमा रमा गौरी ब्रह्माणी जय त्रिभुवन सुख कारिणी मां ॥ हे महालक्ष्मी हे महामाया तुम में सारा जगत समाया तीन रूप तीनों गुण धारिणी तीन काल त्रैलोक बिहारिणी ॥ हरि हर ब्रह्मा इंद्रादिक के सारे काज संवारिणी माँ जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी मां ॥ शैल सुता मां ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कूष्मांडा माँ स्कंदमाता कात्यायनी माता शरण तुम्हारी सारा जहां ॥ कालरात्रि महागौरी तुम हो सकल रिद्धि सिद्धि धारिणी मां जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी माँ ॥ अजा अनादि अनेका एका आद्या जया त्रिनेत्रा विद्या नाम रूप गुण कीर्ति अनंता गावहिं सदा देव मुनि संता ॥ अपने साधक सेवक जन पर सुख यश वैभव वारिणी मां जय जगजननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी मां ॥ दुर्गति नाशिनी दुर्मति हारिणी दुर्ग निवारण दुर्गा मां भवभय हारिणी भवजल तारिणी सिंह विराजिनी दुर्गा मां पाप ताप हर बंध छुड़ाकर जीवों की उद्धारिणी माँ जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी माँ ॥
माँ दुर्गा स्तुति
श्री दुर्गा · स्तुति
परिचय एवं महत्व
माँ दुर्गा स्तुति (श्री दुर्गा) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। स्तुति के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ माँ दुर्गा स्तुति का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।