जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी । माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥ जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा । लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥ जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया । बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा । जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी । कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥ जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश देवा (आरती)
श्री गणेश · आरत्या
परिचय एवं महत्व
किसी भी मांगलिक कार्य या दैनिक पूजा की शुरुआत प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आरती से होती है। 'जय गणेश जय गणेश देवा' भारतीय परिवारों में गाई जाने वाली सर्वाधिक लोकप्रिय आरती है।
पाठ की विधि
पूजा संपन्न होने के बाद थाली में कपूर या घी का दीपक प्रज्वलित करें और परिवार सहित खड़े होकर मधुर स्वर में गणेश जी की आरती करें। आरती के पश्चात जल से आचमन कर पुष्प चढ़ाएं।
पाठ के लाभ
भगवान गणेश की आरती करने से कार्यों में आने वाले विघ्न समाप्त होते हैं, घर में सुख-शांति बनी रहती है और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।