← श्री दुर्गा संग्रह पर वापस जाएं

माँ काली की आरती (१)

श्री दुर्गा · आरत्या

परिचय एवं महत्व

माँ काली की आरती (१) (श्री दुर्गा) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली । तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतरे, तेरी आरती ॥ तेरे भक्त जनो पर माता, भीर पड़ी है भारी । दानव दल पर टूट पड़ो, माँ करके सिंह सवारी ॥ सौ-सौ सिंहों से बलशाली, अष्ट भुजाओ वाली, दुष्टों को पलमें संहारती । ओ मैया हम सब उतरे, तेरी आरती ॥ माँ बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता । पूत - कपूत सुने है पर न, माता सुनी कुमाता ॥ सब पे करूणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली, दुखियों के दुखड़े निवारती । ओ मैया हम सब उतरे, तेरी आरती ॥ नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना माँ । हम तो मांगें मॉं इतने मन में, इक छोटा सा कोना ॥ सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली, सतियों के सत को सवांरती । ओ मैया हम सब उतरे, तेरी आरती ॥ चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली । वरद हस्त सर पर रख दो, माँ संकट हरने वाली ॥ माँ भर दो भक्ति रस प्यारी, अष्ट भुजाओ वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती । ओ मैया हम सब उतरे, तेरी आरती ॥

← पिछला पाठ सभी श्री दुर्गा पाठ अगला पाठ →

पाठ की विधि

प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ माँ काली की आरती (१) का पाठ करें।

पाठ के लाभ

भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।