श्री महाकाली माता जी की आरती मंगल की सेवा, सुन मेरी देवा, हाथ जोड़, तेरे द्वार खड़े। पान सुपारी, ध्वजा, नारियल, ले जवाता तेरी भेंट धरे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। सुन जगदम्बे, कर न विलम्बे, संतन के भंडार भरे। संतन-प्रतिपाली, सदा खुशहाली, मैया जै काली कल्याण करे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। बुद्धि विधाता, तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करो। चरण कमल का लिया सहारा, शरण गहूं अब आन परो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। जब-जब भीर पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करो। बार-बार दैं सब जन मोहनी, तरणी रूप अनूप परो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। माता होकर पुत्र खिलावे, कही भार्या भोग करो। सन्तन सुखदाई सदा सहाई, सन्त खड़े जयकार करो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। ब्रह्मा विष्णु महेश सहस्रनाम लिए, भेंट देन तेरे द्वार खड़े। अटल सिंहासन बैठी मेरी माता, सिर सोने का छत्र फिरे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। वार वार शनिश्चर कुंकुम बरसो, जब तुंडरुंड पर हुकुम करो। खड्ग खप्पर त्रिशूल हाथ लिए, रक्त बीज को भस्म करो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। शुंभ निशुंभ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले। 'आदित' वारी आदि भवानी, जन अपने का कष्ट हरे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। कुपित होय दानव मारै, चण्ड मुण्ड सब चूर करो। जब तुम देखी दया रूप हो, पल में संकट दूर करो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता, जन की अर्ज कबूल करो। सात बार की महिमा बरनी, सब गुण कौन बखान करो॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज करे। दर्शन पावे मंगल गावे, सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शिव शंकर ध्यान धरे। इन्द्र कुबेर तेरी करे आरती, चॅवर कुबेर डुलाता रहे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा। जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज करे। संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जै काली कल्याण करे॥ मंगल की सेवा सुन मेरी देवा।
श्री महाकाली माता जी की आरती (२)
श्री दुर्गा · आरत्या
परिचय एवं महत्व
श्री महाकाली माता जी की आरती (२) (श्री दुर्गा) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री दुर्गा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ श्री महाकाली माता जी की आरती (२) का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।