काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की, भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की, बाबा महाकाल की, ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।। पित पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी, त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी, भोले भव भयहारी, शम्भू दिन दयाल की, तीन लोक दिगपाल की, कैलाषी शशिभाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।। डमरू बाजे डम डम डम, नाचे शंकर भोला, बम भोले शिव बमबम बमबम, चढ़ा भंग का गोला, जय जय हृदय विशाल की, आशुतोष प्रतिपाल की, नैना धक धक ज्वाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।। आरत हारी पालनहारी, तू है मंगलकारी, मंगल आरती करे नर नारी, पाएं पदारथ चारि, कालरूप महाकाल की, कृपासिंधु महाकाल की, उज्जैनी महाकाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।। काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की, भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती। मृत्युंजय महाकाल की, बाबा महाकाल की, ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।।
श्री महाकाल जी की आरती
श्री शिव · आरत्या
परिचय एवं महत्व
श्री महाकाल जी की आरती (श्री शिव) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री शिव के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ श्री महाकाल जी की आरती का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।