जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा । ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ एकानन चतुरानन पंचानन राजे । हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे । त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी । चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे । सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता । जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका । प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी । नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे । कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ जय शिव ओंकारा हर ॐ शिव ओंकारा । ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
जय शिव ओंकारा (आरती)
श्री शिव · आरत्या
परिचय एवं महत्व
जय शिव ओंकारा (आरती) (श्री शिव) सनातन परंपरा का एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण पाठ है। आरत्या के अंतर्गत नियमित रूप से इसका पाठ करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पाठ की विधि
प्रातः या सायंकाल स्नान के पश्चात स्वच्छ आसन पर बैठकर श्री शिव के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और शुद्ध उच्चारण के साथ जय शिव ओंकारा (आरती) का पाठ करें।
पाठ के लाभ
भक्ति भाव से किया गया यह पाठ मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है।